लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

By अनुराग आनंद | Updated: September 14, 2020 20:05 IST

मनीष सिसोदिया से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि संक्रमण रोकने का सबसे प्रभावी तरीका मास्क का इस्तेमाल है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर 7.19 फीसद है।

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि हल्का बुखार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा। 

इसके अलावा, बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। इससे पहले खुद मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोमा संक्रमित हुए थे। 

दिल्ली में संक्रमण दर 7.19 फीसद है-

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर 7.19 फीसद है। राष्ट्रीय स्तर पर भी संक्रमण दर 8-9 फीसद के बीच है। मृत्यु दर में भी कमी आई है।

केंद्र व दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर अभी खाली हैं। निजी अस्पतालों में आइसीयू बेड की कमी हो रही है। इस वजह से 33 निजी अस्पतालों को 80 फीसद आइसीयू बेड कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया गया है।

दिल्ली सरकार मास्क व सोशल डिस्टेंशिंग पर दे रही है ध्यान-

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि संक्रमण रोकने का सबसे प्रभावी तरीका मास्क का इस्तेमाल है।

मास्क लगाने से काफी हद तक संक्रमण से बचा जा सकता है। कुछ लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है, इसलिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कोरोना से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते वक्त सभी लोग मास्क जरूर लगाएं। साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन भी करें। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाकोरोना वायरसइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां