लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना संक्रमित पाए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हुआ

By स्वाति सिंह | Updated: September 24, 2020 20:37 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सरकारी लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हो गया है। मनीष सिसोदिया के प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे हैं। M

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हो गया है। मनीष सिसोदिया के प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे हैं। वह बुधवार को बुखार और गिरते ऑक्सीजन स्तर के बाद  LNJP अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

बता दें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सरकारी लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के 48 वर्षीय नेता को शरीर में ऑक्सीजन का स्तर घटने और बुखार की शिकायत के बाद सरकारी लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री को अन्य कोई रोग नहीं है।

अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनके शरीर का तापमान लगातार थोड़ा अधिक था और ऑक्सीजन का स्तर थोड़ा घट गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ डॉक्टर उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं, लेकिन गंभीर जैसी कोई बात नहीं है।’’ अधिकारियों के अनुसार, सिसोदिया को एहतियात के तौर पर सघन चिकित्सा कक्ष में रखा जा रहा और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उपमुख्यमंत्री 14 सितंबर को संक्रमित पाये गये थे और घर पर ही पृथक-वास में थे।

संक्रमित होने की वजह से सिसोदिया 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में हिस्सा नहीं ले पाये थे। बुधवार को ही दिन में उन्होंने ट्वीट करके कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार की बेटी को जन्मदिन की बधाई दी थी। सिसोदिया कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले अरविंद केजरीवाल सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री है। उनसे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जून में कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गयी थी।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं