लाइव न्यूज़ :

‘दिल्ली क्राइम’ को एमी में मिला ‘बेस्ट ड्रामा सीरीज’ का पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 10:21 IST

Open in App

मुम्बई, 24 नवम्बर ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ की मूल श्रंखला ‘दिल्ली क्राइम’ ने 48वें ‘इंटरनेशनल एमी अवार्ड’ में ‘बेस्ट ड्रामा सीरीज’ का पुरस्कार अपने नाम किया है।

भारतीय-कनाडाई रिची मेहता के निर्देशन में बनी वेब श्रंखला दिल्ली में 16 दिसम्बर 2012 को पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा के साथ चलती बस में हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर आधारित है।

गंभीर रूप से घायल छात्रा ने एक पखवाड़े बाद सिंगापुर में एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

कोरोना वायरस के कारण एमी का आयोजन सोमवार को ऑनलाइन किया गया। मेहता ने इस दौरान पुरस्कार उन सभी महिलाओं को समर्पित किया, जो न केवल पुरुषों द्वारा की जाने वाली हिंसा को सहन करती हैं, बल्कि जो समस्या को हल करने के लिए भी काम कर रही हैं।

यह वेब श्रंखला 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग नजर आए थे।

इसके अलावा भारत से ‘एमेजन प्राइम वीडियो’ की श्रंखला ‘फोर मोर शॉट्स’ ड्रामा और ‘मेड इन हेवन’ कॉमेडी श्रेणी में नामांकित थी लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह