लाइव न्यूज़ :

15 मार्च के बाद दिल्ली में 6 जून को सबसे कम केस, 24 घंटे में 381 नए मामले, 34 लोगों की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 6, 2021 19:38 IST

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। इस बीमारी से एक दिन में 34 और लोगों ने जान गंवा दी है, जो करीब दो महीनों में मृतकों की सबसे कम संख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,591 हो गयी है।दिल्ली में शनिवार को 60 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 414 नए मामले आए थे। दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 381 नए मामले आए हैं, जो 15 मार्च के बाद से संक्रमण के सबसे कम मामले हैं।

साथ ही संक्रमण दर गिरकर 0.5 प्रतिशत रह गयी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। इस बीमारी से एक दिन में 34 और लोगों ने जान गंवा दी है, जो करीब दो महीनों में मृतकों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,591 हो गयी है।

दिल्ली में शनिवार को 60 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 414 नए मामले आए थे, जबकि संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत रही। इससे एक दिन पहले दिल्ली में कोविड-19 से 50 लोगों की मौत हुई और 523 नए मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत रही। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाना अहम है क्योंकि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार हो रहा है।’’ केजरीवाल ने शुक्रवार को कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर चर्चा के लिए दो अहम बैठकें की थीं। उन्होंने विशेषज्ञ समिति के साथ बैठक की और फिर बाद में तैयारी समिति के साथ बैठक की।

दिल्ली कुछ दिनों पहले तक कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रही थी और इस लहर में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। शहर में 19 अप्रैल के बाद से संक्रमण के दैनिक मामले और मौत की संख्या लगातार बढ़ रही थी। 20 अप्रैल को दिल्ली में महामारी के 28,395 मामले आए थे जो कोरोना वायरस के फैलने के बाद से संक्रमण के सबसे अधिक मामले थे।

22 अप्रैल को संक्रमण दर 36.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। सबसे अधिक 448 लोगों की मौत तीन मई को हुई। संक्रमण के मामलों में बाद में गिरावट देखी गयी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 623 मामले आए और 62 लोगों ने जान गंवाई, बुधवार को 576 मामले आए और 103 लोगों की मौत हुई तथा बृहस्पतिवार को 487 मामले आए और 45 लोगों की मौत हुई।

रविवार को स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले कोविड-19 के लिए 76,857 नमूनों की जांच हुई। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 14,29,244 मामले आ चुके हैं जबकि 13.9 लाख से अधिक मरीज इस संक्रमण से उबर चुके हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में अब भी 5889 मरीज कोविड-19 के लिए उपचाराधीन हैं। शनिवार को घर पर पृथक वास में रह रहे लोगों की संख्या कम होकर 2,327 रह गई। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों