लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 10732 नए केस, सीएम केजरीवाल बोले- शहर में हालात ‘बेहद गंभीर’, लॉकडाउन की जरूरत नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2021 21:47 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के 65% मरीज़ 35 साल से कम उम्र के हैं, फिर कोरोना रूकेगा कैसे? कोरोना का चक्र तब ही टूटेगा जब वैक्सीनेशन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने बहुत पाबंदियां लगा रखी हैं मेरा केंद्र से निवेदन है कि वो पाबंदियां हटा दें।अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बिस्तर खाली रखे जाने चाहिए।अस्पताल व्यवस्था चरमरा जाती है तभी लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।

नई दिल्लीः दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,732 नए मामले दर्ज किए गए जो राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक मामले हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,732 नए मामले आने के साथ ही शहर में हालात ‘बेहद गंभीर’ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें, चेहरे पर मास्क लगाएं, सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि लॉकडाउन कोविड-19 से निपटने का समाधान नहीं है। अगर अस्पताल व्यवस्था चरमरा जाती है तभी लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बिस्तर खाली रखे जाने चाहिए।

ऐसा नहीं होना चाहिए कि सभी लोग अस्पताल पहुंच जाएं और कोई बिस्तर खाली न रहे तथा फिर तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।’’ केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति करने या एक-दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10-15 दिनों में मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में 10,732 मामले दर्ज किए गए।’’ दिल्ली में इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर 2020 को सामने आए थे जबकि 19 नवंबर को शहर में कोविड-19 से 131 लोगों की मौत हुई जो अभी तक एक दिन में मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘10,732 मामले आने से एक दिन पहले पहले दिल्ली में करीब 7,900 और उससे एक दिन पहले 8,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।’’ शनिवार को शहर में 7,897 नए मामले आए थे और 39 लोगों की मौत हुई।

इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10.21 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8,521 मामले आए थे और 39 लोगों की मौत हुई थी। उस दिन इस साल एक दिन में पहली बार 8,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया