लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ने सुबह सुबह ओढ़ ली घने कोहरे की चादर

By भाषा | Updated: February 20, 2021 10:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग ने बताया कि पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी । आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गयी ।

भारत मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब ‘अत्यधिक घना’ कोहरा होता है । घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 मीटर से 200 मीटर के बीच होती है । इसी तरह 201 मीटर से 500 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है।

स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल