लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोर्ट ने AAP विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र का लिया संज्ञान

By भाषा | Updated: August 30, 2019 14:15 IST

इनके खिलाफ भादंवि की धारा 384, 387, 201, 120बी और सशस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। मामला सितम्बर 2016 का है। दो प्रॉपर्टी डीलर दीपक शर्मा और रिंकू दीवान ने सिंह और उसके साथी सतीश और देवेन्द्र पर धन उगाही का आरोप लगाया था।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायक गुलाब सिंह और अन्य के खिलाफ 2016 कथित वसूली मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लिया। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने आरोप पत्र का संज्ञान लिया और अदालत में मौजूद आरोपियों को उसकी प्रति दी।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ सितम्बर की तारीख तय की है। सिंह अभी दिल्ली के मटियाला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। सिंह के अलावा दिल्ली पुलिस ने मामले में सतीश, देवेन्द्र सिंह, जगदीश चंद्र और नवीन यादव को आरोपी बनाया है।

इनके खिलाफ भादंवि की धारा 384, 387, 201, 120बी और सशस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। मामला सितम्बर 2016 का है। दो प्रॉपर्टी डीलर दीपक शर्मा और रिंकू दीवान ने सिंह और उसके साथी सतीश और देवेन्द्र पर धन उगाही का आरोप लगाया था।

दिल्ली की एक अदालत के सिंह के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी करने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने 2016 में गुजरात से गिरफ्तार किया था, जब वह चुनावी दौर पर थे। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं