लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नजफगढ़ के नाले के पुनर्निर्माण के लिए दायर याचिका पर अदालत ने सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार से प्रतिक्रिया मांगी जिसमें यहां नजफगढ़ के सभी नालों का पुनर्निर्माण और उनकी सफाई की उचित व्यवस्था करने की मांग की गई है ताकि क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

एक सहायक प्राध्यापक द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि समस्या के समाधान के लिए उच्च न्यायालय द्वारा 2016 में दिए गए निर्देशों के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि उच्च न्यायालय द्वारा पहले दिए गए निर्देश के अनुसार कोई कदम उठाया गया है या नहीं।

दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता रवींद्र यादव द्वारा किये गए दावे सही नहीं हैं।

पीठ ने दिल्ली सरकार से एक हलफनामा दायर कर जवाब देने को कहा और मामले की अगली सुनवाई सात दिसंबर को नियत कर दी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं