लाइव न्यूज़ :

जब्त ऑक्सीजन सांद्रक अदालत, पुलिस को जारी करने के आदेश पर दिल्ली की अदालत ने रोक लगाई

By भाषा | Updated: May 8, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त किए गए ऑक्सीजन सांद्रक विभिन्न अदालतों और पुलिसकर्मियों के बीच वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए थे।

साथ ही अदालत ने कहा, ''एक न्यायाधीश को नि:स्वार्थ एवं निष्पक्ष संत की तरह कार्य करना चाहिए।''

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरोत्तम कौशल ने दिल्ली सरकार द्वारा मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश में संशोधन का अनुरोध करने वाली याचिका पर उक्त आदेश पारित किया।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनुज बहल ने पांच मई को दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आवेदन पर यह निर्देश जारी किए थे।

दिल्ली पुलिस ने जब्त किए गए ऑक्सीजन सांद्रक जारी करने का अदालत से अनुरोध किया था जोकि पुलिसकर्मियों की जान बचाने में उपयोग किए जा सकते थे।

न्यायधीश ने दो ऑक्सीजन सांद्रक द्वारका पुलिस उपायुक्त को, दो दिल्ली न्यायिक अकादमी को और बाकी ऑक्सीजन सांद्रक द्वारका, तीस हजारी और साकेत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को आवंटित करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो