लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत के न्यायाधीश की कोविड-19 से मृत्यु

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली की एक जिला अदालत के 47 वर्षीय न्यायाधीश की सोमवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 से मृत्यु हो गयी।

साकेत कुटुंब अदालत में न्यायाधीश कोवई वेणुगोपाल का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में पूर्वाह्न 11 बजे निधन हो गया।

अदालत के सूत्रों के अनुसार उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था।

साकेत बार संघ के सचिव धीर सिंह कसाना ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से बार-बार कह रहे हैं कि सभी न्यायाधीशों और वकीलों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जाए क्योंकि हमें रोजाना हजारों लोगों के बीच काम करना होता है।’’

कसाना ने कहा, ‘‘अगर सरकार हमारी मांग मान लेती तो यह घटना नहीं होती।’’

वेणुगोपाल एक सप्ताह से अधिक समय से संक्रमण से जूझ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?