लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: June 11, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून छत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर हुई एक झड़प में एक पहलवान की मौत के सिलसिले में दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक के लिए शुक्रवार को बढ़ा दी।

सुशील कुमार को नौ दिन न्यायिक हिरासत में रखने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के सामने पेश किया गया था। कुमार पर हत्या और अपहरण के मामले दर्ज हैं। संपत्ति के एक कथित विवाद में चार और पांच मई की दरम्यानी रात में स्टेडियम में कुमार और उसके कुछ दोस्तों ने कथित तौर पर सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों पर हमला कर दिया था।

इस घटना में धनखड़ की मौत हो गई थी। पुलिस का आरोप है कि सुशील कुमार हत्या का “मुख्य दोषी और साजिशकर्ता” है। पुलिस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं जिनमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ को पीटते देखा जा सकता है। कुमार और सह आरोपी अजय कुमार सहरावत को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। घटना के संबंध में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया