लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने दहेज हत्या मामले में व्यक्ति को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक कथित मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तारी से पहले जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि उसके खिलाफ आरोप "प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति के" हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह अग्रिम जमानत देने के लिए उपयुक्त मामला नहीं है क्योंकि जांच अधिकारी ने जो दस्तावेज पेश किए हैं उसके मुताबिक पीड़िता के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने क्रूरता की थी।

न्यायाधीश ने 31 मई को पारित एक आदेश में कहा, "प्रथम दृष्टया, आरोपी के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और ऐसे में मेरा मानना है कि यह अग्रिम जमानत देने के लिए उपयुक्त मामला नहीं है।"

न्यायाधीश ने मामले के जांच अधिकारी के जवाब पर भी विचार किया, जिन्होंने कहा कि मृतक के माता-पिता के पास रिकॉर्डिंग और उसके द्वारा लिखी गई डायरी हैं, जिसमें बताया गया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ क्रूरता की थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की शादी 2019 में अभिषेक कुमार से हुई थी लेकिन शादी के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित किया, जिसके बाद उसने चार मई 2021 को आत्महत्या कर ली।

आरोपी के खिलाफ अगले दिन संगम विहार में तिगरी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र