लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने सोमनाथ भारती के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला बंद किया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एक महिला पत्रकार द्वारा 2018 में दायर एक आपराधिक मानहानि का मामला बंद कर दिया, क्योंकि महिला ने न्यायाधीश के समक्ष उनकी माफी स्वीकार कर ली।

शिकायतकर्ता, रंजना शर्मा ने भारती के खिलाफ 2018 में एक लाइव टेलीविजन ‘डिबेट शो’ के दौरान उनका नाम लेने के लिए मामला दायर किया था।

भारती ने अदालत के समक्ष कहा कि 20 नवंबर, 2018 को जब वह शिकायतकर्ता के साथ टेलीफोन पर कॉन्फ्रेंस पर थे, ‘‘उन्होंने कुछ बयान दिए थे और वे बयान और उनके शब्द शिकायतकर्ता के लिए नहीं थे, लेकिन अगर उनके शब्दों से किसी भी तरह से शिकायतकर्ता की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उनसे ईमानदारी से माफी मांगते हैं।’’

भारती की माफी के बाद, शिकायतकर्ता के अधिवक्ता योगेश स्वरूप ने इस मामले में समझौते के लिए सहमति व्यक्त की।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सचिन गुप्ता ने कहा, ‘‘दी गई दलीलों और आज दोनों पक्षों के दर्ज बयान के मद्देनजर आरोपी के खिलाफ वर्तमान शिकायत को मामले में समझौते के बारे में शिकायतकर्ता के बयान को ध्यान में रखते हुए समझौता हुआ मानकर बंद किया जाता है।’’

इस मामले में दोषी ठहराया जाने पर भारती को अधिकतम दो साल की जेल की सजा हो सकती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां