लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना फाइटरों पर बढ़ा खतरा, 24 घंटे में CRPF के 9 जवान और 11 डॉक्टर सहित 31 मेडिकल स्टाफ संक्रमित

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 25, 2020 09:18 IST

भारत में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 24 हजार 506 हो गई है। जिसमें 775 लोगों की मौत हो चुकी है और 5063 लोग ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ के नौ जवान के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद 50 जवानों को क्वारंटाइन किया गया है।डॉक्टर ने कहा, उत्तर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीमारी के ‘‘सामुदायिक संचार’’ की स्थिति है।

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 2500 के पार चले गए हैं। दिल्ली में कोरोना फाइटर भी इस वायरस की चेपट में आ रहे हैं। बीते दिन (24 अप्रैल) को दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 9 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दिल्ली के सरकारी अस्पताल बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 11डॉक्टरों सहित 31 कर्मियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बीते दिन दिल्ली पुलिस का एक सहायक उपनिरीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जो अपराध शाखा में तैनात है। दिल्ली में अब तक 21 पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

दिल्ली में स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 136 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही इस महामारी के मामले 2514 हो गए हैं। इस बीमारी के तीन मरीजों की मौत भी हो गयई जिसके साथ ही यहां इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। 

बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 11 डॉक्टरों सहित 31 कर्मियों में कोरोना वायरस की पुष्टि

बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 11 डॉक्टरों सहित 31 कर्मियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ चिकित्सकों और अन्य कर्मियों को एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष को पृथक-वास में भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘23 अप्रैल तक सात चिकित्सक और सात अन्य कर्मियों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अब यह संख्या 31 हो गई है। चार और चिकित्सकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि उत्तर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीमारी के ‘‘सामुदायिक संचार’’ की स्थिति है जिससे संक्रमण का उच्च दर संभव हुआ। जहांगीरपुरी इलाके में कई निषिद्ध क्षेत्र हैं।

CRPF के 9 जवान कोरोना संक्रमित, 50 किए गए क्वारंटाइन 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ कर्मी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले सहायक नर्स के रूप में तैनात एक हेड कांस्टेबल के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद ‘संपर्क’ का पता लगाया गया जिसके बाद 31वें बटालियन के कर्मियों की जांच हुई। नर्स सहायक पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 162वें बटालियन में तैनात था और वह छुट्टी पर नोएडा आया था। 

जवान को कालकाजी क्षेत्र के 31वीं बटालियन में आने को कहा गया था जिसके बाद जांच में 21 अप्रैल को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में नौ कर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 50 जवानों को पृथक किया गया है। संक्रमित जवानों में सात कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और एक उप-निरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। इस महीने की शुरुआत में अर्धसैनिक बल का एक डॉक्टर भी संक्रमित पाया गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया