लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, जानें क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2021 13:01 IST

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल से मीटिंग के बाद इस संबंध में घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा कीअरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों पर रोक नहीं लगाई जाएगीशादियां भी केवल 50 मेहमानों की मौजूदगी में कराई जा सकेगी, इसके लिए पास लेने की जरूरत पड़ेगी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन आज रात 10 बजे से अगले सोमवार (26 अप्रैल) को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी दबाव है और इसलिए अगले कुछ दिनों के लिए  कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक बार फिर 23500 के करीब कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि रोज 25 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण दर बढ़ गई है और ऐसे ही हालात रहे तो व्यवस्था चरमरा जाएगी। इसलिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली में लॉकडाउन में क्या खुला होगा

- दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।- फूड सर्विस, मेडिकल सर्विस आदि पहले की तरह जारी रहेंगे।- शादियां भी केवल 50 मेहमानों की मौजूदगी में कराई जा सकती है।- शादियों के लिए अलग से पास जारी किए जाएंगे।- इस बारे में विस्तृत जानकारी कुछ देर में जारी की जाएगी।

दिल्ली में लॉकडाउन में इन्हें मिलेगी छूट

- दिल्ली सरकार के अनुसार गर्भवती महिलाओं और उनके अटेंडेंट को मेडिकल चेक-अप आदि के लिए आने जाने की अनुमति होगी। - इसके लिए इन्हें आईडीकार्ड और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाना होगा।- साथ ही वैक्सीन लेने के लिए जा रहे लोगों को भी आईडी कार्ड दिखाने पर छूट दी जएगी।- डॉक्टरों और अन्य जरूरी सेवाओं में लगे लोग आईडी कार्ड पर आना-जाना कर सकते हैं।

दिल्ली में क्या रहेगा लॉकडाउन के दौरान बंद

- दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान तमाम दूसरी दुकाने, मॉल, सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे।- ऑडिटोरियम, तमाम सार्वजनिक आयोजन भी बंद रहेंगे।- जिम, स्पा भी बंद रखे जाएंगे। बाजार नहीं लगेंगे।

अरविंद केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील

अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से भी अपील की कि वे दिल्ली छोड़कर न जाएं। उन्होंने कहा कि ये बस 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। उन्होंने कहा, 'आप दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं। मैं हाथ जोड़कर आपसे अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि हमे इस लॉकडाउन को और बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।'

अरविंद केजरीवाल ने साथ ही भरोसा दिलाया कि अगले 6 दिनों में अस्पताल में बेड्स की और व्यवस्था कर ली जाएगी। केजरीवाल ने मदद के लिए केंद्र सरकार को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय का इस्तेमाल सरकार ऑक्सीजन, दवा आदि के इंतजाम में करेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल