लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 11 चिकित्सकों समेत 31 कर्मियों में कोरोना वायरस की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 25, 2020 05:38 IST

एक अधिकारी ने कहा कि प्रतीत होता है कि उत्तर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीमारी के ‘‘सामुदायिक संचार’’ की स्थिति है जिससे संक्रमण का उच्च दर संभव हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में 11 चिकित्सकों सहित 31 कर्मियों में अभी तक कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ चिकित्सकों और अन्य कर्मियों को एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष को पृथक-वास में भेजा गया है।

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में 11 चिकित्सकों सहित 31 कर्मियों में अभी तक कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ चिकित्सकों और अन्य कर्मियों को एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष को पृथक-वास में भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार तक सात चिकित्सक और सात अन्य कर्मियों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अब यह संख्या 31 हो गई है। चार और चिकित्सकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि उत्तर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीमारी के ‘‘सामुदायिक संचार’’ की स्थिति है जिससे संक्रमण का उच्च दर संभव हुआ। जहांगीरपुरी इलाके में कई निषिद्ध क्षेत्र हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे