लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सामने आए 2224 नए केस, महाराष्ट्र में 3390 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By सुमित राय | Updated: June 14, 2020 21:35 IST

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41182 हो गई है, जबकि महाराष्ट्र में अब तक 1 लाख 7 हजार 958 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र और देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है।रविवार को दिल्ली में 2224 और महाराष्ट्र में 3390 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया।

कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र और देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिल्ली में जहां 2224 नए केस सामने आए, जबकि महाराष्ट्र में 3390 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया। दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 41 हजार 182 हो गई है, जबकि महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 7 हजार 958 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया, "आज दिल्ली में कोविड-19 के 2224 नए मामले सामने आए और 56 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 41182 हो गई है, जिसमें 15823 लोग ठीक हुए है, 1327 लोगों की मौत हो चुकी है और 24032 एक्टिव केस मौजूद हैं।"

महाराष्ट्र में 3390 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया, "महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3390 नए मामले सामने आए और 120 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 107958 हो गई है, जिसमें 50978 डिस्चार्ज और 3950 मौतें शामिल हैं।"

मुंबई में 1395 नए मामले आए सामने

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने रविवार को बताया, "मुंबई में आज 1395 #COVID19 मामले सामने आए और 79 मौतें हुईं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 58135 है, जिनमें 28959 सक्रिय मामले, 26986 रिकवर/डिस्चार्ज और 2190 मौतें शामिल हैं।"

देशभर में 3.20 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 320922 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 9195 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो चुकी है। देशभर में 162379 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं और 149348 लोगों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्रदिल्लीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा