लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना से बुरा हाल, केजरीवाल बोले- 100 से भी कम ICU बेड बचे, ऑक्सीजन की भी कमी

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2021 13:16 IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है राजधानी में ऑक्सीजन की कमी और आईसीयू बेड भी 100 से कम रह गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मदद की गुजारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव और कुछ स्कूलों में कोविड मरीजों को रखने की हो रही है व्यवस्थाअरविंद केजरीवाल ने कहा- इन जगहों पर करीब 6000 बेड अगले दो से तीन दिन में तैयार किए जाएंगेअरविंद केजरीवाल के अनुसार उन्होंने दिल्ली के हालात को लेकर अमित शाह और हर्षवर्धन से भी बात की है

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना महामारी अपने सबसे खतरनाक स्तर पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में पिछले 24 घंटे में ही पॉजिटिविटि रेट अब 24 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा है कि करीब 25 हजार नए मामले सामने आए हैं और ऐसे में स्थिति चिंताजनक है।

दिल्ली में 100 से कम आईसीयू बेड

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब 100 से भी कम आईसीयू बेड बचे हैं और ऑक्सीजन की भी कमी हो गई है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की स्थिति को लेकर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है और हालात की जानकारी भी दी गई है।

बकौल केजरीवाल कि दिल्ली में अभी कुल 10 हजार बेड हैं। इसमें केंद्र सरकार के अस्पताल भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार इसमें से केवल 1800 कोविड मरीजों के लिए रिजर्व हैं। केजरीवाल ने केंद्र से गुजारिश की कि जल्द से जल्द 7 से 10 हजार और बेड की व्यवस्था कराई जाए।

कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज और स्कूलों में रखे जाएंगे कोरोना मरीज

केजरीवाल ने इस बात की भी घोषणा की कि स्थिति को देखते हुए राष्ट्रमंडल खेल गांव और कुछ स्कूलों में कोविड मरीजों को रखने की व्यवस्था की जा रही है। इन जगहों पर कोविड मरीजों के लिए करीब 6000 बेड की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सरकार और बेड की व्यवस्था की कोशिश करने में जुटी है।

केजरीवाल ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में ऑक्सीजन सुविधा वाले इन 6000 बेड की व्यवस्था कर ली जाएगी।इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी है और प्रदेश सरकार ने केंद्र से यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति तत्काल बढ़ाने का अनुरोध किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोविड-19 इंडियाहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है