लाइव न्यूज़ :

Delhi Coronavirus: दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 525 हुई, लॉकडाउन तोड़ने पर 3728 लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: April 7, 2020 05:41 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 191 मामले दर्ज किए गए और 3,728 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सोमवार शाम पांच बजे तक 191 मामले दर्ज किए गए। कुल 3,728 लोगों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया और 376 वाहनों को अधिनियम की धारा 66 के तहत जब्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 191 मामले दर्ज किए गए और 3,728 लोगों को हिरासत में लिया गया।दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 525 हो गई जबकि अब तक इससे सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 191 मामले दर्ज किए गए और 3,728 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सोमवार शाम पांच बजे तक 191 मामले दर्ज किए गए। कुल 3,728 लोगों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया और 376 वाहनों को अधिनियम की धारा 66 के तहत जब्त किया गया। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मंदीप सिंह रंधावा ने कहा, “हम दिल्ली में धारा 144 का कड़ाई से पालन करवा रहे हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कुल 4,334 प्राथमिकी दर्ज की गयी है और (लॉकडाउन शुरू होने से अब तक) 11,500 वाहनों को जब्त किया गया है। घर पर पृथक-वास में रखे गए लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है। अब तक घर में पृथक-वास का नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 247 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि बंद के दौरान आवागमन के लिए कुल 733 पास जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 24 मार्च से अब तक कुल 55,330 लोगों को आदेश का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया।

दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 525 हुए

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 525 हो गई जबकि अब तक इससे सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन मामलों में 329 वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। कुल मामलों में से 168 लोग वह हैं जो या तो विदेश गए थे या हाल ही में विदेश से लौटे संक्रमित लोगों के सीधे संपर्क में आए थे। 28 मामलों की अभी ‘‘जांच’’ की जा रही है। कुल मामलों में से 19 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक व्यक्ति विदेश चला गया है। वर्तमान में 498 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। कोविड-19 के कारण सात लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के कैंसर संस्थान के डॉक्टर और नौ पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में सोमवार को डॉक्टर और नौ पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद इस सरकारी अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के 24 स्वास्थ्य कर्मचारियों को घर में पृथक रहने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने कहा, “सोमवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में एक डॉक्टर और नौ पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इस अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है।” हाल ही में अस्पताल के एक डॉक्टर और सात स्वास्थ्यकर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 पर कहा था कि दिल्ली सरकार जांच की क्षमता बढ़ाएगी ताकि संक्रमित लोगों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें पृथक किया जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह