लाइव न्यूज़ :

Delhi Corona Update: दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची, अबतक 523 की हुई मौत

By भाषा | Updated: June 1, 2020 22:30 IST

Delhi Corona Update: दिल्ली विभाग के मुताबिक मृतकों की संख्या 523 हो गयी। इनमें 50 लोगों की मौत सात अप्रैल और 31 मई के बीच हुई, 25 मई को नौ लोगों की मौत हुई जबकि 30 मई को 10 लोगों की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 8746 लोग ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले हो गए और मृतकों की संख्या भी बढ़कर 523 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि 8746 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11,565 लोग अभी संक्रमित हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा कि संक्रमण के 20834 मामले हो चुके हैं। 

विभाग के मुताबिक मृतकों की संख्या 523 हो गयी। इनमें 50 लोगों की मौत सात अप्रैल और 31 मई के बीच हुई, 25 मई को नौ लोगों की मौत हुई जबकि 30 मई को 10 लोगों की मौत हुई। रविवार को सबसे ज्यादा 1295 मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या 19844 हो गयी। 

इस तरह पहली बार शहर में एक ही दिन में संक्रमण के 1200 से ज्यादा मामले आए। कुल 6238 मरीज पृथक-वास में हैं जबकि 2748 लोग एलएनजेपी अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तथा एम्स, झज्जर जैसे अस्पतालों में भर्ती हैं। भर्ती किए गए कुल मरीजों में 219 आईसीयू में हैं और 42 वेंटिलेटर पर हैं। सरकार ने अब तक 2,17,537 जांच की है। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 124 हो गयी है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इंजीनियर की कोरोना से मौत

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में तैनात एक जूनियर इंजीनियर की सोमवार को कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीते 30 मई को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अधिकारी ने कहा, “दुर्भाग्यवश एनडीएमसी के हमारे एक जूनियर इंजीनियर की आज कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। वह एनडीएमसी मुख्यालय के सिविक सेंटर में पदस्थापित था।” जूनियर इंजीनियर को 18 मई को बुखार आया और वह तब से छुट्टी पर था। अधिकारियों ने कहा कि उसे 20 मई को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल