लाइव न्यूज़ :

‘दिल्ली कोरोना’ एप से अब पता चल सकती है अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता

By भाषा | Updated: May 5, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों और वेंटिलेटर की सूचना मुहैया कराने वाले ‘दिल्ली कोरोना’ एप में बुधवार से ऑक्सीजन की उपलब्धता संबंधी जानकारी भी देखी जा सकती है।

एप के अनुसार, केंद्र द्वारा संचालित दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 18 घंटे की ऑक्सीजन बची है।

बत्रा अस्पताल में 12 घंटे आपूर्ति के लिए जीवन रक्षक गैस बची है। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शनिवार को 12 मरीजों की मौत हो गई।

एप पर दिख रहा है कि ईस्ट ऑफ कैलाश में राष्ट्रीय हृदय संस्थान में 999 दिन और 23 घंटे के लिए ऑक्सीजन शेष है।

शहर के जयपुर गोल्डन अस्पताल में एक दिन के लिए ऑक्सीजन का भंडार है। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 23 अप्रैल की रात 20 मरीजों की मौत हो गई थी।

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में आठ घंटे तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और राजीव गांधी सुपर स्पेशैलिटी अस्पताल में सात घंटे तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन शेष है।

शहर और उसके उपनगरों के कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन आपूर्ति समाप्त होने पर पिछले कुछ दिनों में कई बार त्राहिमाम संदेश (एसओएस) भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह