लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच उम्मीदवारी की होड़ शुरू हुई, शर्मिष्ठा मुख़र्जी लड़ सकती हैं चुनाव

By भाषा | Updated: February 17, 2019 21:10 IST

कांग्रेस नेता का कहना है कि शर्मिष्ठा मुखर्जी चांदनी चौक सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, शोएब इकबाल और हारून यूसुफ चांदनी चौक से अन्य दावेदार हैं।

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म होने के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों पर दिल्ली कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दावेदार के रूप में सामने आए हैं।कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि पार्टी नेताओं से कई आवेदन प्राप्त हुए हैं लेकिन टिकटों के वितरण पर उनके जीतने की क्षमताओं के आधार पर फैसला लिया जायेगा।कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद महाबल मिश्रा की नजर पश्चिमी दिल्ली सीट पर है लेकिन कांग्रेस इस सीट से किसी जाट उम्मीदवार संभवतः योगानंद शास्त्री को उतार सकती है।दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘लगभग सभी सात लोकसभा सीटों पर, कई वरिष्ठ नेता दावा कर रहे हैं क्योंकि यह लगभग स्पष्ट है कि कांग्रेस आगामी चुनाव में आप के साथ गठबंधन नहीं करेगी।’’ कांग्रेस की दिल्ली इकाई के मुख्य प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने वाली शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।कांग्रेस नेता का कहना है कि मुखर्जी चांदनी चौक सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, शोएब इकबाल और हारून यूसुफ चांदनी चौक से अन्य दावेदार हैं।दिल्ली कांग्रेस की चुनाव समिति की सोमवार को बैठक होगी जिसमें पार्टी नेताओं के आवेदनों पर विचार विमर्श किया जायेगा।

टॅग्स :कपिल सिब्बलअजय माकनप्रणब मुख़र्जीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया