लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कांग्रेस ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, 10 जनपथ पर पहुंचे बड़े नेता, प्रशांत किशोर भी मौजूद, गुजरात चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 15:09 IST

कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल आवास पर मौजूद हैं।बैठक में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद हैं। प्रशांत किशोर के कांग्रेस से जुड़ने के बारे में भी मंथन हो सकता है।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक चल रही है। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ अन्य नेता उपस्थित हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के प्रस्तावित ‘चिंतन शिवर’, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, सदस्यता अभियान और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस से जुड़ने के बारे में भी मंथन हो सकता है।

हालांकि, अभी पार्टी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से पार्टी नेतृत्व और किशोर के बीच मुख्य रूप से गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत चल रही है।

पार्टी गुजरात के एक जानेमाने पाटीदार चेहरा नरेश पटेल को भी साथ लेने का प्रयास कर रही है। समझा जाता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक में किशोर को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ गुजरात में पार्टी की चुनावी रणनीति और नरेश पटेल को साथ लेने के बारे में चर्चा हो सकती है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसदिल्लीप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह