लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कांग्रेस ने ‘पानी सच्चाई रिपोर्ट’ जारी की, आपूर्ति मुद्दे को लेकर आप पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शनिवार को ‘पानी सच्चाई रिपोर्ट’ जारी की और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को स्वच्छ जल नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा कि पीने का पानी शहर में दुर्लभ वस्तु बन गया है।

चौधरी ने कहा, ‘‘राजधानी में जल संकट इतना गहरा हो गया है कि पहले से ही कोविड-19 महामारी की मार झेल रहे लोगों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए पैसे देकर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुकाबले मौजूदा सरकार के समय ‘‘गंदा पानी, पानी की कमी और सीवर जाम होने संबंधी समस्याओं की शिकायतें 209 प्रतिशत बढ़ गयी हैं।’’

चौधरी ने दावा किया, ‘‘2013-14 में ऐसी शिकायतों की संख्या 55,455 थी, लेकिन 2020-21 में यह बढ़कर 1.71 लाख हो गयी है। ऐसे ही, 2014 से 2021 के बीच लीवर, किडनी और गैस्ट्रिक संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4.19 लाख हो गयी है और, इन बीमारियों से 19,238 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र