लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की दिल्ली में 12 दिसंबर को ‘महंगाई हटाओ रैली’, सोनिया और राहुल गांधी करेंगे संबोधित, पेट्रोल, डीजल और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर हल्ला बोल

By शीलेष शर्मा | Updated: November 26, 2021 17:19 IST

कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस रैली के आयोजन को लेकर जानकारी दी। पिछले दिनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा की कांग्रेस इकाइयों के अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में इस रैली के आयोजन को लेकर चर्चा हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और महंगाई लोगों के जीवन के लिए अभिशाप बन गए हैं।हर परिवार की आय और बजट को बिगाड़ कर रख दिया है।सभी खाद्य पदार्थ एवं उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस पेट्रोल, डीजल और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से आगामी 12 दिसंबर को दिल्ली में ‘महंगाई हटाओ रैली’ आयोजित करेगी, जिसे पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

 

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के देश व्यापी जन जागरण अभियान के अंतिम चरण में इधर शरद पवार का जन्मदिन और दूसरी तरफ उसी  दिन 12 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी मेगा रैली राजधानी दिल्ली में आयोजित करेगी। संघठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने औपचारिक घोषणा की।

संसद सत्र के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित इस मेगा रैली का मकसद लोगों को महंगाई जैसे मुद्दे को लेकर झंकझोरना है तो दूसरी तरफ मोदी सरकार पर दवाब बनाना। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुये कांग्रेस का यह शक्ति प्रदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा।

पार्टी नेताओं का कहना है कि आम जनमानस से जुड़े मुद्दे पर समूचा विपक्ष खामोश है जबकि कांग्रेस लगातार उन मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है जिनका सरोकार आम लोगों से है। रैली में किसानों की एमएसपी ( समर्थन मूल्य )को कानूनी दर्ज़ा देने की मांग को लेकर कांग्रेस अपनी लड़ाई ज़ारी रखने की घोषणा करेगी। 

मेगा रैली को ‘महंगाई हटाओ रैली’ का नाम दिया गया है ,जिसकी घोषणा करते हुये के सी वेणुगोपाल ने कहा " देश के नागरिक भाजपा सरकार द्वारा जनित महंगाई और मूल्य वृद्धि के कारण असहनीय पीड़ा और वेदना सहने को मजबूर हैं। हर परिवार का बजट रौंद दिया गया है, यहां तक कि न्यूनतम पोषण भी लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है।

यहां तक कि प्रतिदिन रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री एवं उपयोग की अन्य वस्तुएं खरीदना भी मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार ने देश के नागरिकों की इस अभूतपूर्व पीड़ा और वेदना के प्रति अपनी आंखें मूंद ली हैं। मोदी सरकार द्वारा लोगों को कोई भी राहत दिए जाने की बजाय मीडिया के एक वर्ग की मदद लेकर जनता के इन महत्वपूर्ण मुद्दों से धार्मिक, विभाजनकारी बहस एवं बयानों द्वारा लगातार भटकाने की कोशिश की जा रही है।

सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के आह्वान पर, कांग्रेस पार्टी इस विषय पर अपना विरोध जता रही है और लोगों की इस पीड़ा को पूरे देश में उठा रही है और, हम इन मुद्दों को संसद के अंदर व बाहर उठाते रहेंगे। रैली को सोनिया, राहुल सहित पार्टी के दूसरे बड़े नेता संभोधित करेंगे। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीपेट्रोल का भावडीजल का भावमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह