लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कांग्रेस ने ईंधन के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: March 2, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में यहां भाजपा मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय से डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय की तरफ मार्च किया। कांग्रेसियों को हालांकि पुलिस ने भाजपा मुख्यालय से पहले ही रोक दिया।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, शिवानी चोपड़ा, जयकिशन, मुदित अग्रवाल और अली मेहंदी और दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन तथा अन्य नेता प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।

पार्टी नेताओं ने मांग की कि भाजपा सरकार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम लोगों को तत्काल राहत दिलानी चाहिए।

दिल्ली कांग्रेस के नेता परवेज ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान किसी कांग्रेसी नेता को हिरासत में नहीं लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे