लाइव न्यूज़ :

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की उड़ी अफवाह, पार्टी ने किया खंडन

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2018 09:41 IST

दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं और वह चेकअप के लिए गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबरः दिल्लीकांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफा देने की चल रही अफवाहों का पार्टी ने खंडन किया हा। उसने कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वह स्वास्थ्य कारणों के चलते बाहर गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबकि, कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं और वह चेकअप के लिए गए हैं। वह जल्द ही वापस लौटेंगे। उन्होंने अभी हाल ही में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको से मुलाकात की थी।इससे पहले कहा जा रहा था कि माकन ने अपना इस्तीफा 13 सितंबर को ही दे दिया था, लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं किया गया। वहीं, कहा जा रहा है था कि उनके इस्तीफे को आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बीच गठबंध को लेकर भी देखा गया क्योंकि माकन इस गठबंधन का विरोध करते आ रहे आए थे। इस इस्तीफे के बाद दोनों पार्टियां साथ आ सकती हैं। 

आपको बता दें, अजय माकन ने निगम चुनावों में कांग्रेस की हार होने के बाद इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा उस समय स्वीकार नहीं किया गया था। माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद साल 2015 में संभाला था। उन्हें पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली की जगह नियुक्त किया था।

टॅग्स :अजय माकनकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह