लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल की शक्तियों संबंधी विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर दिल्ली कांग्रेस का धरना

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित केन्द्र सरकार के विधेयक के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर पार्टी अध्यक्ष अनिल कुमार की अगुवाई में धरना दिया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 लोकसभा में पेश किया था।

कुमार ने कहा, ''हम इस विधेयक के जरिये केन्द्र की निरंकुशता और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।''

विधेयक के अनुसार दिल्ली सरकार को विधानसभा में कोई भी कानून बनाने के लिये उपराज्यपाल से सलाह-मशविरा करना होगा।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी अपने राष्ट्रीय संयोजक तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग