उपराज्यपाल की शक्तियों संबंधी विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर दिल्ली कांग्रेस का धरना

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:23 IST2021-03-17T16:23:29+5:302021-03-17T16:23:29+5:30

Delhi Congress picket against Jantar Mantar against Bill on powers of Lieutenant Governor | उपराज्यपाल की शक्तियों संबंधी विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर दिल्ली कांग्रेस का धरना

उपराज्यपाल की शक्तियों संबंधी विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर दिल्ली कांग्रेस का धरना

नयी दिल्ली, 17 मार्च दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित केन्द्र सरकार के विधेयक के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर पार्टी अध्यक्ष अनिल कुमार की अगुवाई में धरना दिया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 लोकसभा में पेश किया था।

कुमार ने कहा, ''हम इस विधेयक के जरिये केन्द्र की निरंकुशता और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।''

विधेयक के अनुसार दिल्ली सरकार को विधानसभा में कोई भी कानून बनाने के लिये उपराज्यपाल से सलाह-मशविरा करना होगा।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी अपने राष्ट्रीय संयोजक तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Congress picket against Jantar Mantar against Bill on powers of Lieutenant Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे