लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित करके राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद स्वीकार करने का अनुरोध करने सहित रविवार को तीन प्रस्ताव पारित किए।

कांग्रेस द्वारा जारी बयान के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पारित दो अन्य प्रस्तावों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफों की मांग की गई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और दिल्ली के लिए पार्टी प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने भी भाग लिया।

बयान के अनुसार, ‘‘पार्टी ने तीनों प्रस्ताव... राहुल गांधी से कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी असफलताओं के लिए इस्तीफा मांगने, आमसहमति से पारित किए।’’

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रस्ताव पेश किए थे।

कांग्रेस के प्रस्तावों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

गोहिल ने कहा कि यह समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का है।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों जगदीश टाइटलर और कृष्णा तीरथ, पूर्व सांसद रमेश कुमार और किरण वालिया, हारून यूसुफ आदि शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे