लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मोदी सरकार को आर्थिक मुद्दों पर घेरने की कांग्रेस की बड़ी तैयारी, रामलीला मैदान में 30 नवंबर को रैली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2019 14:08 IST

इससे पहले कांग्रेस ने एक दिसंबर को रैली आयोजित करने की घोषणा की थी। हालांकि, अयोध्या के फैसले को देखते हुए पार्टी ने इसे स्थगित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के रामलीला मैदान में 30 नवंबर को मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की रैलीअर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती के खिलाफ कांग्रेस आयोजित करेगी ये रैली

आर्थिक मुद्दों और खासकर अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को लेकर कांग्रेस पार्टी इस महीने के आखिर में रैली आयोजित करने जा रही है। ये रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस ने एक दिसंबर को रैली आयोजित करने की घोषणा की थी।

हालांकि, अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ठीक पहले पार्टी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इसे स्थगित करने का फैसला किया था। माना जा रहा है कि इस रैली में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई दूसरे बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने भी शुक्रवार को आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर आज (16 नवंबर) से राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ ‘पोल खोल अभियान’ आरंभ करने की घोषणा की थी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने एक बयान में कहा कि 25 नवम्बर तक यह अभियान कांग्रेस के सभी 14 जिलों में चलाया जाएगा। शर्मा ने यह भी बताया कि अभियान के पहले चरण में शनिवार शाम आर.के. पुरम इलाके में कांग्रेस आक्रोश रैली करेगी जिसे डीपीसीसी अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन और कई अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद मुख्य बाजारों में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे। शर्मा ने कहा, 'आज भारत की राजधानी दिल्ली बेरोजगारी की समस्या से अछूती नहीं है। दिल्ली के लोग जीएसटी की दरों से परेशान हैं। दूसरी ओर मोदी सरकार की नोटबंदी ने छोटे व मंझोले दुकानदारों व कारखानेदारों को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।'

उन्होंने दावा किया कि अर्थव्यवस्था न केवल पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है बल्कि सच तो यह है कि देश 72 साल में सबसे ज्यादा मंदी के दौर से गुजर रहा है। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह