लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन

By अनुराग आनंद | Updated: August 12, 2020 20:53 IST

दिल्ली में कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राजीव त्यागी एक टीवी शो के डिबेट में हिस्सा ले रहे थे, इसी दौरान उनको हार्ट अटैक आया। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते थे। बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी राजीव त्यागी की मौत पर शोक प्रकट किया है।

नई दिल्ली:कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी को बुधवार शाम एक टीवी डिबेट के दौरान हर्ट अटैक आया। इसके कुछ ही देर बाद उनके निधन की सूचना आई। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी है। उन्‍होंने शाम 3.41 बजे आखिरी ट्वीट किया था।

राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में सूचना पाकर पर बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राजीव त्यागी की मौत पर ट्वीट कर कहा कि बहुत ही दुखद खबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी हमारे बीच नहीं रहे। राजीव जी कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही थे। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को कष्ट सहने का साहस दे।

 

टॅग्स :कांग्रेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल