लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र, प्रवासी श्रमिकों के आवागमन के लिए 300 बसें दिल्ली के बॉर्डर पर तैनात करने की मांग की

By सुमित राय | Updated: May 19, 2020 16:27 IST

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए 300 बसें दिल्ली की सीमाओं पर तैनात करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल चौधरी ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस राजधानी की सीमाओं पर 300 बसें तैनात करना चाहती है।अनिल चौधरी ने यह भी लिखा कि इन बसों का खर्च दिल्ली कांग्रेस द्वारा वहन किया जाएगा।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर 300 बसें दिल्ली की बॉर्डर्स पर तैनात करने की मांग की है। अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रवासी श्रमिकों के आवागमन की सुविधा के लिए राजधानी की सीमाओं पर 300 बसें तैनात करना चाहती है। उन्होंने यह भी लिखा कि इन बसों का खर्च दिल्ली कांग्रेस द्वारा वहन किया जाएगा।

पत्र में अनिल चौधरी ने लिखा, "हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर, जो दिल्ली में रहते हैं, अपने-अपने प्रदेशों को वापस लौट रहे हैं। मुझे दुख है कि मजदूर पैदल ही अपने प्रदेशों में जा रहे हैं और कई मजदूरों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। मई माह में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम में जिन मजदूरों ने अपने आपको पंजीकृत कराया था उसकी सूची पत्र सहित मैंने आपको व दिल्ली सरकार के नोडल अधिकारी को भिजवाई हुई है। जिनकी संख्या करीब 89835 है, लेकिन आपकी ओर से उनको भिजवाने के संबंध में मुझे कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है।"

उन्होंने पत्र में आगे लिखा, "पलायन करते हुए इन बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब 300 बसें दिल्ली के विभिन्न बॉडर्स से चलाना चाहती है, जिनका खर्चा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी वहन करेगी। महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए हमें 300 बसों को चलाने की अनुमति दें। यह बसें हमें कुछ स्कूलों व अन्य स्त्रोतो से प्राप्त हो रही है, जो लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर रही हैं।"

दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 10054 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 168 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो चुकी है। हालांकि दिल्ली में कोविड-19 से 4485 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कांग्रेसअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारदिल्ली में कोरोनाप्रवासी मजदूरकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह