लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को तीन साल का एक और कार्यकाल मिला

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल और उनकी टीम को "बेहतरीन काम" के मद्देनजर एक और कार्यकाल की मंजूरी दे दी।

आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, आयोग का कार्यकाल तीन साल का होता है और यह मालीवाल का तीसरा कार्यकाल होगा।

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “दिल्ली महिला आयोग बेहतरीन काम कर रहा है। उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मैंने आज मौजूदा आयोग को एक और कार्यकाल की मंजूरी दे दी। स्वातिजी और उनकी टीम को शुभकामनाएं। अच्छा काम करते रहें।”

मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल के निरंतर समर्थन के कारण ही आयोग को दिल्ली में लाखों महिलाओं और लड़कियों के जीवन को बदलने में सफलता मिली है।

केजरीवाल के ट्वीट पर मालीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “"हम माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को हमें यह मौका देने के लिए धन्यवाद देते हैं। उनके निरंतर समर्थन के कारण ही आयोग को दिल्ली में लाखों महिलाओं और लड़कियों के जीवन को बदलने में कामयाबी हासिल हुई है। आयोग की टीम पूरी ईमानदारी से दिल्ली के लोगों की सेवा करना जारी रखेगी। ”

उन्होंने कहा, “हमने आयोग के कामकाज में क्रांति ला दी है और आज आयोग देश भर में अपने अच्छे कामों के लिए जाना जाता है। हमने हजारों लड़कियों को तस्करी और वेश्यावृत्ति के रैकेट से छुड़ाया है।“ उन्होंने कहा कि आयोग के हस्तक्षेप से सैकड़ों बलात्कार पीड़िताओं के पुनर्वास में मदद मिली है। ”

मालीवाल ने केजरीवाल को आश्वासन दिया, "हम अगले तीन वर्षों में आयोग को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

मालीवाल का नव गठित दिल्ली महिला आयोग में पहला कार्यकाल 2015 से 2018 तक था। इसके बाद उन्हें 2018-2021 तक दूसरा कार्यकाल मिला। यह दूसरी बार है कि मालीवाल के कार्यकाल को विस्तार दिया गया है। जुलाई 2018 में भी उनके कार्यकाल को समाप्त होने से पूर्व विस्तार दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'