लाइव न्यूज़ :

दिल्ली CM केजरीवाल के घर की छत गिरी, बड़ा हादसा होने से टला, 80 साल पुराने बिल्डिंग का हो रहा रिव्यू

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2020 05:38 IST

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार बिल्कुल सुरक्षित है। माना जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से ये हादसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम केजरीवाल के घर का जो हिस्सा गिरा है वह उनका पर्सनल चैंबर रूम था, जहां पर अहम बैठकें होती थीं। घटना के बाद अब 80 साल पुरानी इस बिल्डिंग का PWD के अधिकारियों द्वारा रिव्यू शुरू हो गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में एक बड़ा हादसा होते-होत टल गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर की छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से सिविल लाइन्स में स्थित दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर की छत गिरी। इस घटना के बाद अब 80 साल पुरानी इस बिल्डिंग का रिव्यू फिर से शुरू हो गया है।

जो छत गिरी वह सीएम केजरीवाल का पर्सनल चैंबर था

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक सरकारी सूत्र ने बताया, अब तक सीएम का चैंबर वॉर रूम जैसा था, जहां पर कई अहम बैठकें होती थीं। राहत वाली बात यह है कि घटना के वक्त चैंबर में कोई भी मौजूद नहीं था। जो छत गिरी है वह चैंबर अरविंद केजरीवाल का पर्सनल चैंबर था।

1942 मे बनवाया गया था ये बिल्डिंग

रिपोर्ट में बताया गया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल जिस घर में अभी रहते हैं वो वर्ष 1942 में बनवाया गया था। कहा जा रहा है कि इस बिल्डिंग के किसी ना किसी हिस्से में हर वक्त मरम्मत का काम चलता रहता है। 

बताया जा रहा है कि पिछले तीन हफ्ते दिल्ली में भारी बारिश हुई है। इसी वजह से घर के छत का हिस्सा प्रभावित हुआ होगा। बिल्डिंग के बाकी हिस्सों भी रिव्यू किया जा रहा है। अब सीएम केजरीवाल के घर का पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा रिव्यू किया जा रहा है इसके  बाद ही फैसला लिया जाएगा कि सीएम केजरीवाल उस घर में रहेंगे या नहीं। 

केजरीवाल इस घर में 2015 के मार्च से रहे हैं

सीएम अरविंद केजरीवाल जिस घर में अभी रहते हैं, वहां चार बेडरूम और एक कार्यालय है। सीएम केजरीवाल मार्च 2015 से यहां रह रहे हैं। घर का पिछला हिस्सा डिप्टी स्पीकर अमरीश सिंह गौतम का था और उनसे पहले स्पीकर प्रेम सिंह का था। सिविल लाइंस से पहले, दिल्ली के सीएम तिलक लेन में एक घर में रह रहे थे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली समाचारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया