लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को अगवा कर जान मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 12, 2019 23:11 IST

दिल्ली पुलिस ने  सीएम केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रोटेक्टिव सर्विस ऑफीसर्स (PSO) दे दिया है जो उनकी सुरक्षा करेगा। मामले की जांच की जिम्मेदारी साइबर सेल को सौंपी गई है। 

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को अपहरण करने की धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस के सुत्रों के मुताबिक धमकी भरे मेल ल 9 जनवरी की शाम सीएम के ऑफिशल मेल आईडी पर भेजे गए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने  सीएम केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रोटेक्टिव सर्विस ऑफीसर्स (PSO) दे दिया है जो उनकी सुरक्षा करेगा। मामले की जांच की जिम्मेदारी साइबर सेल को सौंपी गई है। 

मेल में किडनैपिंग करने की धमकी दी हुई थी। मेल में चुनौती देते हुए लिखा है,'आप अपनी बेटी को बचा सकते हैं तो बचा लें, वरना अपहरण कर लेंगे'। मेल सीएमओ की तरफ से सिक्यॉरिटी ऑफिसर को आगे भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीएमओ को 9 जनवरी की शाम तीनों मेल कुछ गैप पर की गई हैं। पहले दो मेल मे तकरीबन 20 मिनट का गैप था। पहले मेल में अगवा करने की धमकी थी तो दूसरे मेल में कई और धमकी भरी बातें लिखी हुई थी। । तीसरे ईमेल में उसी आईडी से यह बताया गया कि यह मेल फेक है। 

बता दें कि सीएम केजरीवाल की बेटी का नाम हर्षिता है। अरविंद केजरीवाल के दो बच्चे हैं, बेटी हर्षित केजरीवाल और बेटा पुलकित केजरीवाल। हर्षिता ने 2014 में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने 12 वीं कक्षा के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। हर्षिता के पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT-Delhi) से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है।

जुलाई, 2018 में हर्षिता केजरीवाल ने महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले में अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धि का दौरा किया। उनके साथ अरविंद केजरीवाल के भाई भी थे। पंजाब चुनावों के दौरान, हर्षिता ने अपने पिता के साथ प्रचार भी किया था

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं