लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आरोप, वैक्सीनेशन अभियान में बीजेपी डाल रही बाधा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:17 IST

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हर बार जब अरविंद केजरीवाल लोगों का सहयोग करने और कोविड-19 संकट का प्रबंधन करने का काम शुरू करते हैं तो भाजपा नेता उनसे दुर्व्यवहार करना शुरू कर देते हैं और उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टीका खरीदने का वक्त था तो भाजपा ‘‘चुनाव प्रबंधन करने और छवि चमकाने में’’ व्यस्त थी।इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने केजरीवाल की ‘‘आलोचना की थी।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल जब भी लोगों के लिए काम करते हैं तो भाजपा के नेता उनकी ‘‘आलोचना करते हैं और उनसे दुर्व्यवहार’’ करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल के हमले के बावजूद मुख्यमंत्री कोविड-19 के टीके की मांग करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए और टीके की मांग शुरू करते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने केजरीवाल की ‘‘आलोचना की और अपशब्द’’ कहे।

सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा के नेता केजरीवाल की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें अपशब्द कह रहे हैं क्योंकि टीका प्रबंधन में वे अपनी सरकार की विफलता को छिपाना चाहते हैं। लेकिन वे चाहे जितना भी अपशब्द कहें, केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए टीका की मांग करते रहेंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा ने केजरीवाल के व्यापक टीकाकरण अभियान को रोकने का प्रयास किया और सुझाव दिया कि भगवा दल को लोगों के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि ‘‘गंदी राजनीति’’ करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने दिल्ली में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद कर दी थी और केजरीवाल ने लोगों का जीवन बचाने के लिए इसे बहाल करने की लड़ाई लड़ी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब टीका खरीदने का वक्त था तो भाजपा ‘‘चुनाव प्रबंधन करने और छवि चमकाने में’’ व्यस्त थी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार दिल्ली के हर नागरिक का टीकाकरण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालकोवाक्सिनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो