दिल्ली के मुख्यमंत्री 28 अगस्त को मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर के ‘क्लोवरलीफ’ का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:11 IST2021-08-20T21:11:53+5:302021-08-20T21:11:53+5:30

Delhi CM to inaugurate 'Cloverleaf' of Mayur Vihar Phase-I flyover on August 28 | दिल्ली के मुख्यमंत्री 28 अगस्त को मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर के ‘क्लोवरलीफ’ का उद्घाटन करेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री 28 अगस्त को मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर के ‘क्लोवरलीफ’ का उद्घाटन करेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 अगस्त को दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर मयूर विहार फेज-एक फ्लाईओवर के ‘क्लोवरलीफ’ का उद्घाटन कर सकते हैं। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस कदम से मयूर विहार फेज-एक से अक्षरधाम और नोएडा से मयूर विहार फेज-एक की यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा क्योंकि दो लूप खुलने के बाद उन्हें इन गंतव्यों तक जाने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, "हमें मुख्यमंत्री कार्यालय से फ्लाईओवर लूप खोलने की तारीख मिल गई है। मयूर विहार-1 फ्लाईओवर के इन क्लोवरलीव्स (लूप) का उद्घाटन मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) 28 अगस्त को करेंगे।" उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह का समय अभी तय नहीं हुआ है। 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने किया है और इसे जनवरी 2019 में यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन इसके लूप का निर्माण कार्य चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi CM to inaugurate 'Cloverleaf' of Mayur Vihar Phase-I flyover on August 28

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे