Delhi CM Rekha Gupta Oath: आधी आबादी को बधाई?, 8 मार्च तक खाते में 2500 रुपये?, रेखा गुप्ता ने दिया आश्वासन
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 10:08 IST2025-02-20T10:03:23+5:302025-02-20T10:08:44+5:30
Delhi CM Rekha Gupta Oath: केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने नामित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सलाह पर भाजपा विधायकों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है।

file photo
Delhi CM Rekha Gupta Oath: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं, भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था।
#WATCH | On asking if she will stay in the 'Sheesh Mahal' after the oath ceremony, Delhi CM designate Rekha Gupta says, "Nahi, Nahi..." pic.twitter.com/BSIQjgMikM
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | A Delhi BJP Mahila Morcha worker says, "I can't express it in words. There is great enthusiasm. We have gathered here to witness historic moments. A woman has come before us as the Chief Minister. She is wonderful, we know her very well. I am confident that she will push… pic.twitter.com/gOmbQOFo0I— ANI (@ANI) February 20, 2025
वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे
बुधवार को भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे।
#WATCH | Delhi BJP Mahila Morcha president Richa Pandey Mishra says, "We feel as if all of us are CM...PM Modi has given this gift to all the women in Delhi...He has shown gender equality here." pic.twitter.com/UM9IidWqdJ
— ANI (@ANI) February 20, 2025
‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया
महिलाओं को आठ मार्च तक उनके खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।’’ हर साल आठ मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया।
#WATCH | Delhi swearing-in ceremony | BJP Mahila Morcha workers rejoice at Ramlila Maidan ahead of the swearing-in ceremony of CM-designate Rekha Gupta. pic.twitter.com/Hr8gMubHzo
— ANI (@ANI) February 20, 2025
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।
#WATCH | Delhi swearing-in ceremony | Celebrations continue outside Ramlila Maidan, where CM-designate Rekha Gupta and her council of ministers will take oath today. pic.twitter.com/lWvQoxYbHz
— ANI (@ANI) February 20, 2025
50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य आज यानी बृहस्पतिवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया।
#WATCH | Delhi: People perform the traditional dance and play the traditional music of Uttarakhand as celebrations continue outside Ramlila Maidan in Delhi.
— ANI (@ANI) February 20, 2025
The swearing-in ceremony of CM-designate Rekha Gupta and her council of ministers will take place here today. pic.twitter.com/XX3f7BqMNn
रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी।
#WATCH | Delhi: BJP MLA Sanjay Goel says, "We are very happy. All of us will take PM Modi's vision forward. We will make a 'Viksit Delhi'..." pic.twitter.com/OV9GRIKE1e
— ANI (@ANI) February 20, 2025
आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था
एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक - प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नए मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था।
#WATCH | Delhi: BJP MLA Karnail Singh says, "We are happy that the BJP government is formed. What is even more important is that we have a woman CM. This is an example of women empowerment..." pic.twitter.com/0RwKktbsbm
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | Delhi: Priti Mishra, wife of BJP leader Kapil Mishra, says, "I feel so proud. I express gratitude to PM Modi that he has included him (Kapil Mishra) in the team (Council of Ministers in Delhi). Whatever is needed for the development of Delhi will be done...It is all… pic.twitter.com/tgU4Y8ouVW— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | BJP leader Kapil Mishra who will take oath as a Delhi minister today, says, "I have not come here (to the temple) to ask for anything, I am here to express gratitude. PM has a vision for this city, we will implement it together..." pic.twitter.com/V89FSXB36p— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | BJP leader Kapil Mishra, who will take oath as a Delhi minister today, says, "... All of us will work together to implement PM Modi's vision. They (AAP) betrayed the people of Delhi, and they received their punishment through the power of vote... There will be an… pic.twitter.com/O4fuFVRKuS— ANI (@ANI) February 20, 2025
महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा
पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक दिल्ली सचिवालय में अपराह्न करीब तीन बजे होने की संभावना है और इस बैठक में महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया जा सकता है। महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।
पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से घनिष्ठ संबंध
भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। भाजपा ने आखिरी बार 1993-98 में दिल्ली में सत्ता हासिल की थी। पार्टी नेताओं ने बताया कि पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से घनिष्ठ संबंध हैं।
#WATCH | BJP leader Manjinder Singh Sirsa, who will take oath as a Delhi minister today, says, "I thank PM Narendra Modi, Amit Shah, JP Nadda, Baijayant Panda and Virendraa Sachdeva. They included me in the team which has been formed to realise the vision of PM Modi for… pic.twitter.com/IHdiirdAuZ
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | BJP leader Kapil Mishra, who will take oath as a Delhi minister today, offers prayers at the Jhandewalan temple ahead of the swearing-in ceremony today pic.twitter.com/NqdDpmWHzk— ANI (@ANI) February 20, 2025
रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी। शपथ ग्रहण के बाद, वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी।