Delhi CM Rekha Gupta Attack: सीएम गुप्ता से मिले सभी 7 सांसद, कहा-जनसुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा, देखिए वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2025 13:14 IST2025-08-21T11:38:44+5:302025-08-21T13:14:32+5:30
Delhi CM Rekha Gupta Attack: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज हम सभी सांसद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने आए हैं...वो बिल्कुल स्वस्थ हैं।

photo-ani
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा सांसदों ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। कल 'जन सुनवाई' के दौरान राजेश खिमजी नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज हम सभी सांसद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने आए हैं...वो बिल्कुल स्वस्थ हैं, इस विषय पर पुलिस अपना काम कर रही है। मुख्यमंत्री का जनता से मिलना अनवरत जारी रहेगा।
Union Minister Harsh Malhotra and Delhi BJP MPs met Delhi CM Rekha Gupta today and inquired of her well-being.
— ANI (@ANI) August 21, 2025
The CM was attacked by one Rajesh Khimji during 'Jan Sunvai' yesterday. He has been sent to a five-day police remand.
(Pic Source: BJP MP Praveen Khandelwal) pic.twitter.com/h0FcSXWp2Y
#WATCH | Delhi | After meeting Delhi CM Rekha Gupta, Union Minister Harsh Malhotra says, "All of us came to inquire about Delhi CM Rekha Gupta's well-being. She is completely healthy now. She will get back to her schedule soon... Such incidents take place, but they will not… pic.twitter.com/OkI1rWGg6s— ANI (@ANI) August 21, 2025
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वास्थ्य अब ठीक है...जनसुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस अपना काम कर रही है...हम जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता बिलकुल स्वस्थ हैं। इस तरह की घटना होने से उनके मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। जनसंवाद के लिए वो जनता के बीच में फिर से नजर आएंगी।
#WATCH | Delhi | After meeting Delhi CM Rekha Gupta, BJP MP Bansuri Swaraj says, "All the 7 MPs of Delhi went to Delhi CM Rekha Gupta's residence to inquire about her well-being. I assure the people of Delhi that there is nothing to worry about. Rekha Gupta is brave and her… pic.twitter.com/GWFCG7anbp
— ANI (@ANI) August 21, 2025
#WATCH | Delhi | After meeting Delhi CM Rekha Gupta, BJP MP Manoj Tiwari says, "The CM's morale is not at all affected. The Jan Sunvai will continue as per the schedule. She will meet people again next Wednesday. She will get back to work from tomorrow... The CM is injured, but… pic.twitter.com/7Ff9PaNpc3— ANI (@ANI) August 21, 2025
सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिलकुल ठीक हैं। कल की घटना निंदनीय है...पूरी दिल्ली मुख्यमंत्री के साथ है। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निडर हैं और उनका मनोबल बना हुआ है...वो उसी आत्मीयता से लोगों से मिलती रहेंगी और दिल्ली को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए काम करती रहेंगी...आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
#WATCH | Delhi | After meeting Delhi CM Rekha Gupta, BJP MP Kamaljeet Sehrawat says, "...The CM is completely well. This incident has not affected her morale at all. She will soon appear among the people. It was not a security lapse, but it was not expected that a person from the… pic.twitter.com/lOGNw6x01T
— ANI (@ANI) August 21, 2025
#WATCH | Delhi | After meeting Delhi CM Rekha Gupta, BJP MP Yogendra Chandolia says, "The CM is well now. Yesterday's incident is condemnable... The accused has a criminal background..." pic.twitter.com/RmSt2Rek5O— ANI (@ANI) August 21, 2025
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली के सांसदों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और कहा कि वह बृहस्पतिवार या शुक्रवार से अपना कार्यक्रम फिर से शुरू करेंगी। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा गुप्ता पर हमला किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पार्टी के सभी सात सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। कॉरपोरेट मामलों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पत्रकारों से बातचीत में घटना से पहले किसी भी सुरक्षा चूक से इनकार किया।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘वह ठीक हैं। वह आज या कल से अपने निर्धारित कार्यक्रमों में फिर से शामिल होंगी। कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई है। सुरक्षाकर्मी अपना काम पूरी कुशलता से करते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते, हम अपने कर्मियों से भी कहते हैं कि वे लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को हमसे मिलने दें।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जनसभाएं जारी रहेंगी।
चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गुप्ता दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैंने अपने दिल्ली के सभी साथी सांसदों के साथ दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री जी पूर्णतः स्वस्थ हैं और पहले की तरह दिल्लीवासियों के कार्यों में निरंतर तत्परता से जुटी हुई हैं।’’