लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने मृत दमकलकर्मी के परिजनों को दी एक करोड़ रुपये की मदद

By भाषा | Updated: August 19, 2020 22:28 IST

दिल्ली वालों की तरफ से दिवंगत दमकलकर्मी को सलाम करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बालियान के परिवार की मदद के लिये आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर संभव मदद करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ड्यूटी पर मारे गए दमकलकर्मी अमित बालियान के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की। उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी में इस साल आग लगने की एक घटना के दौरान बालियान की मौत हो गई थी।

नई दिल्लीःदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ड्यूटी पर मारे गए दमकलकर्मी अमित बालियान के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की। उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी में इस साल आग लगने की एक घटना के दौरान बालियान की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने बालियान के परिजनों को एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भी दी। 

दिल्ली वालों की तरफ से दिवंगत दमकलकर्मी को सलाम करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बालियान के परिवार की मदद के लिये आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर संभव मदद करेगी। इस साल जनवरी में बैट्री के एक कारखाने में लगी आग से लोगों की जान बचाने की कोशिश के दौरान दिल्ली अग्निशमन सेवा के 28 वर्षीय दमकलकर्मी की मौत हो गई थी। 

केजरीवाल पूर्व में बालियान के परिवार के एक सदस्य को दिल्ली सरकार द्वारा रोजगार मुहैया कराने की बात भी कह चुके हैं। 

मुख्यमंत्री ने परिजनों से मिलने के बाद ट्वीट किया, “दिल्ली फ़ायर सर्विस में काम करने वाले अमित कुमार ने बड़ी बहादुरी से लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी थी। दिल्ली उनके बलिदान को सलाम करती है। आज उनके परिवार से मिलकर एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी। मैं आशा करता हूं कि इस राशि से परिवार को थोड़ी मदद ज़रूर मिलेगी।” मीत नगर के रहने वाले बालियान कीर्ति नगर दमकल केंद्र पर तैनात थे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है