लाइव न्यूज़ :

दिल्ली CM केजरीवाल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, लोगों से की इस खास तोहफे की मांग

By स्वाति सिंह | Updated: August 16, 2020 08:49 IST

सीएम केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी को ‘ऑक्सीमीटर’ दान करने का शनिवार को अनुरोध किया, ताकि पार्टी के स्वयंसेवी उन्हें कोविड-19 के मरीजों को मदद पहुंचाने के लिये देश भर के गांवों में बांट सकें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रविवार (16 अगस्त) को जन्मदिन है।हालांकि वे इस बार अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रविवार (16 अगस्त) को जन्मदिन है। हालांकि वे इस बार अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। शनिवार को सीएम केजरीवाल ने कहा था, 'कल मेरा जन्मदिन हैं, लेकिन मैं अपना जन्मदिन नहीं मना रहा हूं। कई लोग अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए घर पर आते हैं, तो आप सभी से विनती है कि कृपया मेरे घर नहीं आइएगा। आप इसका बुरा मत मानिएगा। आप अपने घर से मुझे आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेज सकते हैं। मैं जन्मदिन नहीं मना रहा हूं। इसलिए आप लोगों को केक नहीं खिलाउंगा, लेकिन आप लोगों से मुझे गिफ्ट चाहिए और वो गिफ्ट यही है कि जो लोग जितने ऑक्सीमीटर आम आदमी पार्टी को दान कर सकते हैं, आप दान कीजिए।

सीएम केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी को ‘ऑक्सीमीटर’ दान करने का शनिवार को अनुरोध किया, ताकि पार्टी के स्वयंसेवी उन्हें कोविड-19 के मरीजों को मदद पहुंचाने के लिये देश भर के गांवों में बांट सकें। ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन का स्तर मापने में मदद करता है और यह कोविड-19 मरीजों के लिये अत्यधिक उपयोगी है क्योंकि ऑक्सीजन की कमी हो जाने के चलते मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। केजरीवाल ने आप स्वयंसेवियों को संबोधित करते हए कहा कि इन ऑक्सीमीटर के जरिये लोगों की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से ‘आप’ को यथासंभव अधिक से अधिक ऑक्सीमीटर दान करने की अपील है ताकि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने गांव में उन लोगों के ऑक्सीजन के स्तर को मापने की जिम्मेदारी ले सकें, जिन्हें बुखार है या सांस लेने में दिक्कत है। ऑक्सीमीटर के जरिये हम लोगों की जान बचा सकते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों को कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को घर पर ही पृथक रखने के दिल्ली मॉडल का अनुकरण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिये अस्पताल में बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।  

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों