दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा-शोधित जल उत्पादन अब सामान्य, संकट खत्म

By भाषा | Updated: October 1, 2019 14:01 IST2019-10-01T14:01:51+5:302019-10-01T14:01:51+5:30

हरियाणा में यमुना में उच्च स्तरीय प्रदूषकों के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधन संयंत्र का संचालन प्रभावित हुआ था। यमुना में सोमवार सुबह अमोनिया का स्तर 3.2 मिलीग्राम/लीटर हो गया था। 

Delhi CM Kejriwal said - Purified water production is now normal, crisis is over | दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा-शोधित जल उत्पादन अब सामान्य, संकट खत्म

दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा-शोधित जल उत्पादन अब सामान्य, संकट खत्म

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि जल शोधन संयंत्र में शोधित ‘‘जल उत्पादन’’ अब सामान्य हो गया है और ‘‘संकट’’ खत्म हो गया है। यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के चंद्रवाल और वजीराबाद जल शोधन संयंत्र के संचालन को रोकना पड़ा था। दिल्ली जल बोर्ड के प्रमुख केजरीवाल ने मंगलवार सुबह कहा, ‘‘ संकट खत्म हो गया है। जल उत्पादन सामान्य है। ’’

मुख्यमंत्री ने कल सोमवार को कहा था कि वह स्थिति पर करीब से नजर बनाए हैं और डीजीबी से उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दिल्ली में कहीं भी पानी की कमी ना हो। भले ही इसके लिए किसी और संयंत्र का पानी वजीराबाद में भेजना पड़े।

उन्होंने कहा था कि हरियाणा के पानीपत में यमुना नदी में औद्योगिक कचरे को फेंकने के कारण पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा गया है। डीजीबी ने एक बयान में कहा कि हरियाणा में यमुना में उच्च स्तरीय प्रदूषकों के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधन संयंत्र का संचालन प्रभावित हुआ था। यमुना में सोमवार सुबह अमोनिया का स्तर 3.2 मिलीग्राम/लीटर हो गया था। 

Web Title: Delhi CM Kejriwal said - Purified water production is now normal, crisis is over

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे