लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: CM केजरीवाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- अहंकारी हो गयी है पार्टी, जमानत गंवा बैठेंगे उम्मीदवार

By भाषा | Updated: March 10, 2019 05:11 IST

मुस्तफाबाद में एक जनसभा में केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं समझ पायी।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ने के कांग्रेस के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी को ‘अहंकारी’ करार देते हुए दावा किया कि चुनाव में उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। मुस्तफाबाद में एक जनसभा में केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं समझ पायी। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी।’’

केजरीवाल का मोदी पर निशाना

इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता अवधूत वाघ ने शुक्रवार को संभवत: अरविंद केजरीवाल को गाली दी, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत करते हुए कहा कि पार्टी के इस पदाधिकारी को आप (मोदी) ट्विटर पर फॉलो करते हैं। 

दरअसल, अवधूत वाघ ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तानी सेना का एक सीक्रेट कर्नल भारत में छिपकर पाकिस्तान के लिये काम कर रहा है...।’’ इसके बाद वाघ ने इससे भी निचले दर्जे की एक टिप्पणी की।इस पर, केजरीवाल ने पटलवार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी। आप इसको ट्विटर पर फ़ॉलो करते हो। आपका चेला है। भाजपा का पदाधिकारी है।

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘‘गाली हमारे वाले भी दे सकते हैं। पर हम हिन्दू हैं। हमारी हिन्दू सभ्यता हमें गाली देना नहीं सिखाती।’’ आप नेता प्रीति शर्मा मेनन ने केजरीवाल के खिलाफ वाघ की टिप्पणी को लोकतंत्र का अपमान करार दिया और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस को नफरत और हिंसा उकसाने की कोशिश करने को लेकर वाघ के खिलाफ संज्ञान लेना चाहिए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’ 

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह