लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: CM केजरीवाल ने कहा- बीजेपी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर ‘‘सरासर झूठ’’ बोल रही है

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:14 IST

केंद्र की भाजपा सरकार ने मालिकाना हक को लेकर आवेदन करने के लिए अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को रजिस्टर करने की खातिर 16 दिसंबर को दिल्ली विकास प्राधिकरण के अनधिकृत कॉलोनियां प्रकोष्ठ पोर्टल की शुरूआत की थी।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर भाजपा ‘‘सरासर झूठ’’ बोल रही है । केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ट्वीट को टैग किया है जिसमें उन्होंने अनधिकृत कॉलोनियों पर डीडीए की वेबसाइट से अक्सर पूछे जाने वाले सवालों को साझा किया है । केजरीवाल ने दावा किया कि वेबसाइट दिखाती है कि केंद्र की योजना ना तो अनधिकृत कॉलोनियों को और ना ही वहां के मकानों को नियमित करेगी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘डीडीए की वेबसाइट कहती है कि केंद्र की योजना ना तो अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी, ना ही मकानों को। वाकई चौंकाऊ है। विश्वास नहीं होता कि भाजपा लोगों से सरासर झूठ बोल रही है और ढेर सारे होर्डिंग लगाए गए हैं। डीडीए की वेबसाइट के जरिए लोगों को सच बताने के लिए हरदीप पुरी जी का शुक्रिया। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर वे सच में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करना चाहते हैं तो लोगों को उनकी रजिस्ट्री क्यों नहीं दे रहे।’’

सिसोदिया ने अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू) दिखाते हुए कहा, ‘‘डीडीए ने अपनी वेबसाइट पर साफ उल्लेख किया है कि यह नीति ना तो अनधिकृत कॉलोनियों को और ना ही वहां निर्मित ढांचों को नियमित करने के लिए है। ’’ भाजपा से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है। लेकिन पार्टी ने समूचे शहर में होर्डिंग लगाकर दावा किया है कि 1731 अनधिकृत कॉलोनियां अब अधिकृत हैं ।

केंद्र की भाजपा सरकार ने मालिकाना हक को लेकर आवेदन करने के लिए अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को रजिस्टर करने की खातिर 16 दिसंबर को दिल्ली विकास प्राधिकरण के अनधिकृत कॉलोनियां प्रकोष्ठ पोर्टल की शुरूआत की थी। सिसोदिया ने कहा, ‘‘इस मामले पर भाजपा के झूठ को डीडीए की वेबसाइट ने ही उजागर कर दिया है। डीडीए वेबसाइट पर अपलोड (एफएक्यू) खंड में साफ कहा गया है कि पीएम-उदय पंजीकरण ना तो अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण है ना ही वहां मौजूद ढांचो का। ’’

उन्होंने कहा,‘‘जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के बारे में बात कर रही है, आम आदमी पार्टी ने हमेशा कहा है कि भाजपा चुनाव के पहले लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है ।’’ उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री की ‘‘धन्यवाद रैली’’ असल में धोखा रैली थी। ‘‘भाजपा की मंशा यहां रह रहे लोगों को रजिस्ट्री नहीं देने का है । ’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया