लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने की 100 और मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत, कहा- अगले महीने तक सौ और खुलेंगे

By भाषा | Updated: October 19, 2019 18:22 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक नवनिर्मित 100 मोहल्ला क्लीनिकों में हर साल 36 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज होगा। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 302 हो गयी है।इसके साथ दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 302 हो गयी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 100 नवनिर्मित मोहल्ला क्लीनिकों का शुभारंभ किया। मोहल्ला क्लीनिक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की तरह है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनके पड़ोस में चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना है। इसके साथ दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 302 हो गयी है।

इसके साथ दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 302 हो गयी है।और आप सरकार शहर में प्रत्येक किलोमीटर पर ऐसे सुविधा केंद्रों की स्थापना करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में आप सरकार ने कई जन कल्याणकारी काम किए जैसा देश में किसी भी सरकार ने अब तक नहीं किया है।

केजरीवाल ने कहा कि पहले लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता था लेकिन मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना के कारण लोगों को उनके पड़ोस में स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की मोहल्ला क्लीनिक की सराहना दुनिया भर में हो रही है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार जल्द ही किराये के आवास में मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना करेगी । उन्होंने दावा किया कि दुनिया में पहली बार एक साथ 100 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोगों के लिए खोले गए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक नवनिर्मित 100 मोहल्ला क्लीनिकों में हर साल 36 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज होगा। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी । जैन ने कहा कि 70 साल में शहर में केवल 260 औषधालय खुले लेकिन पिछले कुछ साल में 302 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए जिसमें 212 तरह की जांच मुफ्त है । आप सरकार का लक्ष्य शहर में 1,000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने का है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया