लाइव न्यूज़ :

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राहत, मानहानि मामले में कोर्ट से मिली जमानत

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2019 10:54 IST

दिल्ली भाजपा के नेता गुप्ता ने दोनों नेताओं के खिलाफ यह शिकायत उनकी छवि को कथित तौर पर "खराब" करने के लिए की है। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया था।सिसोदिया ने गुप्ता पर कथित साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया था।

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मानहानि के दो मामलों में जमानत दी है। बता दें कि सीएम केजरीवाल और सिसोदिया पर भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और राजीव बब्बर ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में अगली सुनवाई तारीख 25 जुलाई होगी।

दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया था। दिल्ली भाजपा के नेता गुप्ता ने दोनों नेताओं के खिलाफ यह शिकायत उनकी छवि को कथित तौर पर "खराब" करने के लिए की है। 

उन पर आप प्रमुख की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया था। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने इस मामले को 24 जून के लिए सूचीबद्ध किया। उस दिन गुप्ता का बयान दर्ज किया जाएगा। 

गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के दो नेताओं के बयान पर ट्वीट और समाचार रिपोर्टों के व्यापक प्रसार से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। 

आप नेताओं ने कोई पश्चाताप भी नहीं जताया है। गुप्ता ने केजरीवाल और सिसोदिया से मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपये के अलावा मुकदमेबाजी का खर्च मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों के बयान उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने, उनकी छवि खराब करने और 2019 के आम चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के ‘‘मकसद" से थे। 

हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने एक पंजाबी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भाजपा उन्हें उनके ही निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) द्वारा मारना चाहती है, जिस प्रकार इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। सिसोदिया ने गुप्ता पर कथित साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल