लाइव न्यूज़ :

Delhi CM in Tihar jail: मेडिटेशन, योगा और नाश्ते में ब्रेड-चाय, तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल की पहली सुबह, जानें रात का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2024 13:28 IST

Delhi CM in Tihar jail: अरविंद केजरीवाल जेल जाने वाले भारत के पहले पदासीन मुख्यमंत्री हैं और उन्हें एशिया के सबसे बड़े कारागार की जेल संख्या दो में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोपहर 12 बजे दोपहर का भोजन दिया गया। 3 बजे तक सभी कैदी अपने सेल में लौट आएंगे। शाम 5.30 बजे रात का खाना दिया जाएगा।

Delhi CM in Tihar jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जेल में पहली रात बिताने के बाद मंगलवार सुबह तिहाड़ जेल में नाश्ते में ब्रेड और चाय परोसी गई। आज सुबह करीब 6.40 बजे उन्हें नाश्ता दिया गया। आप संयोजक को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल नंबर 2 में अकेले रह रहे हैं। केजरीवाल ने अपने कक्ष में एक घंटे से अधिक समय तक मेडिटेशन भी किया, जिसके बाद योग किया। इस बीच दोपहर 12 बजे दोपहर का भोजन दिया गया। 3 बजे तक सभी कैदी अपने सेल में लौट आएंगे। शाम 5.30 बजे रात का खाना दिया जाएगा।

 

अन्य कैदियों की तरह सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक जेल के अंदर टीवी देख सकते हैं। बैरक में लोहे की ग्रिल के अंदर मच्छरदानी लगाई गई थी। जिसकी वजह से केजरीवाल आराम से सोए। तिहाड़ में सभी कैदियों के लिए मच्छरदानी उपलब्ध है। सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसौदिया के बाद केजरीवाल तिहाड़ में बंद चौथे आप नेता हैं।

सिंह को अक्टूबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था। पहले जेल नंबर 2 में बंद थे, लेकिन हाल ही में उन्हें जेल नंबर पांच में स्थानांतरित कर दिया गया था। जहां सिसोदिया जेल नंबर एक में बंद हैं, वहीं बीआरएस नेता के कविता महिला अनुभाग की जेल नंबर 6 में हैं। 

केजरीवाल की तिहाड़ जेल में पहली रात बेचैनी में गुजरी, रक्त में शर्करा का स्तर कम हुआ: जेल अधिकारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में अपनी पहली रात के दौरान 14 फुट लंबी और आठ फुट चौड़ी कोठरी में टहलते दिखे और कुछ देर ही सोए। कारागार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल को एक अदालत ने सोमवार को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।ट

कारागार अधिकारियों के मुताबिक, केजरीवाल को सोमवार शाम चार बजे तिहाड़ जेल लाया गया और पहले उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। इसके बाद उन्हें कोठरी में भेजा गया जहां वह अकेले रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस समय उनके रक्त में शर्करा का स्तर 50 मिलीग्राम/डीएल से कम था और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दवाएं दी गईं।

केजरीवाल जेल जाने वाले भारत के पहले पदासीन मुख्यमंत्री हैं और उन्हें एशिया के सबसे बड़े कारागार की जेल संख्या दो में रखा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे उनसे मंगलवार को मिल सकते हैं। एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री को दोपहर में चाय दी गई और रात को घर का बना खाना परोसा गया था।

उन्होंने बताया कि केजरीवाल को एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए हैं। सूत्र ने बताया कि वह सीमेंट के मंच पर कुछ देर के लिए सोए और देर रात में अपनी कोठरी में टहलते दिखे। कारागार अधिकारियों ने बताया कि सुबह भी केजरीवाल के रक्त में शर्करा का स्तर कम था और वह तिहाड़ जेल के डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

उन्होंने बताया कि जब तक उनके रक्त में शर्करा का स्तर सामान्य नहीं हो जाता, तबतक उन्हें दोपहर और रात में घर का बना खाना खाने की अनुमति दी गई है। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने सुबह अपनी कोठरी में ध्यान किया जिसके बाद उन्हें चाय और दो बिस्कुट दिए गए। तिहाड़ जेल की सुरक्षा से दो कर्मियों और एक जेल वार्डर को उनकी कोठरी के बाहर तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जेल अधिकारी सीसीटीवी कैमरों के जरिए उनपर निगाह रख रहे हैं जबकि उनकी कोठरी के पास त्वारित प्रतिक्रिया दल को तैनात किया गया है। जिन किताबों की मुख्यमंत्री ने मांग की थी, वे उन्हें दे दी गई हैं। उन्होंने ‘रामायण’, ‘महाभारत’ और ‘हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ का आग्रह किया था।

केजरीवाल धार्मिक लॉकेट पहने हुए थे और इसे पहनने की उन्हें इजाजत दी गई है। नियमों के मुताबिक, केजरीवाल ने छह लोगों की सूची दी है, जिनसे वह मिलना चाहते हैं। इस सूची में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे और बेटी, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और ‘आप’ के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक शामिल हैं।

दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय की इस दलील को ध्यान में रखते हुए सोमवार को केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया कि उनकी रिहाई से दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले की जांच में बाधा आ सकती है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी