Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में रहेंगी सीएम आतिशी?, 5 फिरोजशाह रोड पर रहे अरविंद केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 15:52 IST2024-10-07T15:51:12+5:302024-10-07T15:52:33+5:30

Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद आतिशी को मथुरा रोड पर एबी-17 बंगला आवंटित किया गया था।

Delhi CM Atishi to move to 6 Flagstaff Road bungalow Will live Arvind Kejriwal will live in 5 Ferozshah Road | Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में रहेंगी सीएम आतिशी?, 5 फिरोजशाह रोड पर रहे अरविंद केजरीवाल

file photo

HighlightsDelhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: पंजाब से ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है।Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: मुख्यमंत्री के निजी सामान और अन्य वस्तुओं को नए बंगले में पहुंचाया जा रहा है। Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला खाली कर दिया था।

Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार से 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में रहने जा रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे कुछ दिन पहले उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल इस निवास को खाली करके लुटियंस दिल्ली स्थित एक आवास में रहने चले गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निजी सामान और अन्य वस्तुओं को नए बंगले में पहुंचाया जा रहा है। पिछले साल केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद आतिशी को मथुरा रोड पर एबी-17 बंगला आवंटित किया गया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पिछले शुक्रवार को सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला खाली कर दिया था। उनका नया पता मंडी हाउस के पास 5, फिरोजशाह रोड है, जो पंजाब से ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है।

आतिशी अपने माता-पिता के साथ दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में रहती थीं, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एबी-17 बंगले में रह रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह सिसोदिया ने घर खाली कर दिया और वह राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के आरपी रोड पर आवंटित आवास में रहने के लिए चले गए।

Web Title: Delhi CM Atishi to move to 6 Flagstaff Road bungalow Will live Arvind Kejriwal will live in 5 Ferozshah Road

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे