लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पंजाब के कृषि कानून को बताया फर्जी, तंज कर बोले- जनता को बेवकूफ बनाया

By भाषा | Updated: October 21, 2020 21:33 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले को ‘ड्रामा’ बताते हुए दावा किया कि पंजाब सरकार केन्द्र द्वारा बनाए गए कानूनों को बदल नहीं सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि राजा साहिब, आप केन्द्र के कानूनों में संशोधन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध करते हैं कि वह भी पंजाब के उदाहरण का पालन करें और किसानों को बचाएं।

नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब सरकार केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों को नहीं बदल सकती है और सवाल किया कि क्या राज्य सरकार के कानून से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होगा।

पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को केन्द्र के नये कृषि कानूनों को खारिज करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया और चार विधेयक पारित करते हुए कहा कि यह संसद द्वारा बनाए गए कानूनों की काट साबित होंगे। पंजाब की अमरिंदर सिंह नीत सरकार द्वारा आहूत विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक चली चर्चा के बाद विधेयक पारित किए गए और प्रस्ताव स्वीकार किया गया।

केजरीवाल ने इस पूरे मामले को ‘ड्रामा’ बताते हुए दावा किया कि पंजाब सरकार केन्द्र द्वारा बनाए गए कानूनों को बदल नहीं सकती है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘‘राजा साहिब, आप केन्द्र के कानूनों में संशोधन कर रहे हैं। क्या कोई राज्य केन्द्र के कानूनों में बदलाव कर सकता है? नहीं। आपने सिर्फ ड्रामा किया। आपने लोगों को बेवकूफ बनाया।

कल आपने जो कानून पारित किए हैं, क्या उससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होगा? नहीं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहिए, आपके झूठे कानून नहीं।’’ उन्होंने इस ट्वीट में पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग भी किया है।

इसपर जवाब देते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा है, ‘‘विधानसभा में विधेयकों का समर्थन करने के बाद उनकी आलोचना करने पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि शिअद और आप के दोहरे मानदंड पर आश्चर्य हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध करते हैं कि वह भी पंजाब के उदाहरण का पालन करें और किसानों को बचाएं।’’ 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालपंजाबआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया